Wednesday, October 21st, 2026

CSK में शामिल हुए रॉबिन उथप्पा

नई दिल्ली
भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स में नहीं खेलते दिखेंगे। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से कैश डील में ट्रेड किया है। उथप्पा अब CSK की ओर से खेलते दिखेंगे।

इस बारे में उथप्पा ने अपने बयान में कहा- मैंने वास्तव में राजस्थान रॉयल्स में खेले का लुत्फ उठाया। इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना अच्छा समय था। मैं अब इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र में CSK से जुड़ गया हूं।


राजस्थान रॉयल्स और चेन्नै सुपर किंग्स ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। पिछले सीजन में रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। उथप्पा इससे पहले मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं।

 

#रॉबिन उथप्पा

Source : Agency

पाठको की राय